नई दिल्ली: नवरात्रि शुरु हो गई है. नवरात्रि शुरु होते ही डांडिया और गरबा शुरू हो जाता है. लोगों में भी नवरात्रि का क्रेज देखने को मिलता है. नवरात्रि से ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत होती हैं. क्योंकि इसके बाद दुर्गा पूजा, दशहरा और फिर दिवाली आती है. ऐसे में अगर फेस्टिवल के दौरान शॉपिंग की बात की जाए तो यह मौका ऐसा होता है जब लोग काफी शॉपिंग करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप शॉपिंग करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें या फिर कुछ इस तरह से शॉ़पिंग करें कि आपके बजट पर कोई असर ना पड़े.
कई बार फेस्टिवल की शॉपिंग करते समय हम कई बार ऐसी चीजें खरीद लेते हैं जो हमारे किसी काम की नहीं होती या फिर जिसे हम अपने पास रखी हुई चीजों से रिप्लेस कर सकते हैं. फेस्टिवल पर ड्रेस के अलावा सलून, पार्लर आदि का खर्चा होता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आप बजट के अंदर शॉपिंग कर सकते हैं.
पहले से तैयार कर लें बजट- नवरात्रि में आप बजट सेट करते हुए भी शॉपिंग कर सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि किसी भी फेस्टिव की शॉपिंग करने से पहले ही प्लानिंग कर लें. आप पहले से ही डिसाइड करें कि आपको क्या सामान खरीदना है और उसमें कितना खर्चा आएगा.
सेल से कर सकते हैं शॉपिंग- त्योहारों के सीजन में कई शॉपिंग ब्रांड सेल शुरु कर देते हैं. ऐसे में अगर आप त्योहारों की शॉपिंग कर रहे हैं तो सेल से सामान खरीदें. सेल में सामान काफी सस्ता मिल जाता है. ऐसे में आपका पैसा भी बच जाएगा.
जंक ज्वेलरी पहनें- त्योहार के सीजन में महंगी ज्वेलरी पहनने के बजाए जंक ज्वेलरी खरीदें. जंक ज्वेलरी सस्ती होती हैं और इन्हें आप ट्रैडिशनल या वेस्टर्न सभी तरह की ड्रेसेस के साथ कैरी कर सकती हैं. इससे आपको अलग-अलग फेस्टिवल पर अलग-अलग ज्वेलरी खरीदने की जरूरत नहीं होगी. और आपका पैसा भी बच जाएगा. स्ट्रीट सेलर से कोई झुमके या सिल्वर नेकपीस खरीदें.
घर को बनाएं सलून- फेस्टिवल के दौरान आप सलून या पार्लर में खर्चा करने से बच सकती हैं. ऐसे में आप घर पर ही फेशियल आदि कर सकते हैं इसके आपके हजारों रुपए बच सकते हैं.
दुप्पटे के साथ करें क्रिएटिविटी- अगर आपने एक बंधनी दुपट्टा खरीदा है तो आप उसे दो या ज्यादा ड्रेस के साथ पेयर करके क्रिएटिव लुक बना सकती हैं जैसे आप इसे ब्लैक कुर्ता के साथ या फिर यलो और ग्रीन आउटफिट के साथ पेर करके एक्सेसरीज के जरिए लुक को कंप्लीट कर सकती हैं.
