लड़की की अश्लील फोटो वायरल: आरोपियों ने धमकी देकर मांगे 50 हजार

पैसे नहीं मिले तो कर दी फोटो वायरल, एक युवती सहित तीन गिरफ्तार…

नाबालिग की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पैसे नहीं मिलने पर नबालिग की फोटो वायरल कर दी थी। मामले में दो युवकों के साथ एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है। थाने में नाबालिग के परिजनों ने 10 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में धमतरी पुलिस ने राजनांदगांव से हर्ष वैद्य, नगरी से कैलाश यादव और एक युवती को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने ही फर्जी तरीके से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम में आईडी बनाकर नाबालिग की फोटो वायरल की थी। तीनों आरोपियों ने ही पीड़ित नाबालिग से फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे 50 हजार रूपए की मांग भी की थी और जब रकम नहीं मिली तो पीड़िता की फोटो वायरल कर दी थी। पकड़े गए एक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, पीड़िता के परिवार से उसकी आपसी रंजिश थी, इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नाबालिग को परेशान किया और फिर बदनाम करने के लिए फोटो वायरल कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *