पंचायत में ऑडिटर के 373 पदों पर भर्ती, इस दिन तक कर सकते है आवेदन

बिहार के MBA, CA/CWA, CS पास कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। बिहार पंचायत ऑडिट सर्विस ने ऑडिटर के पोस्ट पर 373 भर्तियों के लिए भर्ती निकाली है। BPSC ऑडिटर भर्ती के लिए 18 नवंबर से पूर्व ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण दिनांक:
आवेदन जमा करने की आरभिंक दिनांक – 21 अक्टूबर 2020
आवेदन जमा करने की अंतिम दिनांक – 18 नवंबर 2020
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम दिनांक – 18 नवंबर 2020

पदों का विवरण:
पदों का नाम – ऑडिटर (बिहार पंचायत ऑडिट सर्विस)
पदों की संख्या: कुल 373 पद

शैक्षणिक योग्यता: 
इस पोस्ट पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता वाणिज्य / अर्थशास्त्र / सांख्यिकी / गणित से स्नातक अथवा मान्यता प्राप्त संस्थान / यूनिवर्सिटी से एमबीए (वित्त) या सीए / सीडब्ल्यूए अथवा सीएस होना चाहिए।

आयु सीमा:
वही इस पद के लिए पुरुषों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 21-40 वर्ष है।

आवेदन शुल्क:
GEN / OBC / EWS के लिए आवेदन फीस 600 रुपए हैं, जबकि SC / ST/ महिला कैंडिडेट्स के लिए 150 रुपये हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें: https://onlinebpsc.bihar.gov.in/admissionProcess/ApplicantRegistrationForm/ApplicantRegistrationForm?recordid=133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *