कोरोना का असर हुआ कम, नवा रायपुर में अब 50 फीसदी कर्मचारियों की ड्यूटी

रायपुर. कोरोना का असर कम होने के बाद राज्य शासन द्वारा जारी अनलॉक प्रक्रिया को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय और विभागध्यक्ष कार्यालय संचालन के लिए अब सेक्शन अधिकारियों की शत-प्रतिशत और अन्य कर्मचारियों की 50 फीसदी उपस्थिति के आदेश जारी किए हैं। अब तक कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासकीय कार्यालयों का संचालन एक तिहाई कर्मचारियों से हो रहा था। सामान्य प्रशासन सचिव डीडी सिंह ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं विभागध्यक्षों को मंगलवार को जारी आदेश में कहा है कि वर्तमान में राजय शासन द्वारा जारी अनलॉक प्रक्रिया और कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह तय किया गया है कि मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी और उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की शत-प्रतिशत और शेष कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत सुनिश्चित की जाए।

आदेश जारी होने के दिनंक से यह यह व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि अब तक एक तिहाई अधिकारियों-कर्मचारी की ड्यूटी साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार लगाई जा रही थी। विभाग ने इसे समाप्त करते हुए नए निर्देश के अनुसार कार्यालय संचालित करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारी संगठनों के विरोध के कारण कर्मचारियों की एक सप्ताह ड्यूटी फिर 14 दिन के होम आईसोलेशन का प्रावधान किया गया था। कोरोना को लेकर मंत्रालय और संचालनालय के कर्मचारियों की लगातार जांच के बाद इसके मामलों में कमी आने के बाद जीएडी ने समीक्षा कर नए निर्देश जारी किए हैं। निजी वाहनों से आएं कर्मचारी सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि कर्मचारियों को कोरोना के प्रावधानों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाकर ही कार्यालय आएं। मंत्रालय और संचालनालय आने वाले कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग के परिपालन में बसों के जरिए आना व्यवहारिक नहीं होगा, इसलिए स्वयं के वाहनों से ड्यूटी पर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *