हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, मदद के लिए बाहुबली ने किए डेढ़ करोड़ रुपए डोनेट

स्मार्ट सिटी हैदराबाद पानी-पानी हो गई है। मसूलाधार बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। सड़कों पर समंदर जैसा मंजर नजर आ रहा है। ऐसे में कई लोग अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित जगह जाने के लिए मजबूर हुआ। राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काफी लोग आगे आ रहे है। इस कड़ी में साउथ एक्टर और बाहुबली के नाम से मशहूर प्रभास भी बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, चिंरजीवी के बाद अब प्रभास (Prabhas) ने तेलंगाना सीएम रिलीफ फंड में डेढ़ करोड़ रुपए डोनेट किए है। ताकि इन पैसों से बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके। प्रभास के इस डोनेशन की जानकारी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े पीआरओ बीए राजू ने ट्विटर के जरिए दी। आपको बता दें कि इस बारिश से अब तक हैदराबाद के 37 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए है। उनकी मदद करने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और निगम कर्मचारी काम कर रहे है। ऐसे में उनका साथ लोग डोनेशन के जरिए दे रहे है।

प्रभास इससे पहले भी कई बार देश के लिए अपना अहम योगदान देते आए है। पीएम मोदी की अपील के बाद उन्होंने कोविड रिलीफ फंड में भी 1 करोड़ रुपए डोनेट किए थे। आपको बताते चलें कि 23 अक्टूबर को प्रभास अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे है। इन दिनों वो इटली में हैं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी है। उनकी झोली कई महंगे और बड़े प्रोजेक्ट्स से भरी हुई है। वो जल्द ही अश्विन की ‘अनाम’ फिल्म, ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ और राधा कृष्ण कुमार की फिल्म ‘राधे श्याम’ की तैयारी शुरू करेंगे। राधे श्याम में प्रभास ‘विक्रमादित्य’ के किरदार में होंगे। उनका फर्स्ट लुक जारी हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *