जनप्रतिनिधियों ने उसना राईस मिल के खिलाफ खोला मोर्चा…प्रशासन से की मिल बंद करने की मांग

सूरजपुर : पसला ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने उसना राईस मिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जनप्रतिनिधियों ने प्रशसान को ज्ञापन सौंपते हुए मिल को तत्काल बंद करने की मांग की है. दरअसल उसना राईस मिल से निकलने वाला गंदा और गर्म पानी किसानों की खेतों में जाता है. जिससे किसानों की फसल जलकर खराब हो गई है. इतना ही नहीं प्लांट के आस – पास की भूमि बंजर होने के कगार पर है. जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. जिसे लेकर गुरुवार को पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मिल बंद करने और किसानों की खराब हुई फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की है.

इस मामले में जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह ने बताया कि उसना राईस मिल प्लांट के आस-पास की भूमि बंजर होने के कगार पर है. ऐसी स्थिति में किसानों को अपूर्णनीय क्षति होने की सम्भावना है. उसना राईस मिल प्लांट से निकलने वाले गैस से ग्रामीणों को भी बीमारी होने की आशंका बनी रहती है. बतादें कि राईस मिल के कारण आस पास के ग्रामीण आंदोलन भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *