मज़ार के अंदर चल रहा था ‘जिस्मफरोशी’ का गोरखधंधा, आरोपी नासिर उर्फ़ काले बाबा गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मजार के संरक्षक काले बाबा उर्फ़ नासिर को एक सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद में स्थित जामा मजार के केयर टेकर ‘काले बाबा’ कथित तौर पर उपचार के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करता था और जिस्मफरोशी का धंधा भी चलाता था।

सोशल मीडिया पर नासिर उर्फ़ काले बाबा के वीडियो तेजी से वायरल किए जा रहे हैं, जिनमें मजार के भीतर बने कमरे में एक महिला और पुरुष को विवादित हालत में देखा जा सकता है। यह खुलासा होने पर घटनास्थल पर जमा हुई भीड़ नासिर उर्फ़ काले बाबा को मजार से बाहर घसीट लाई और पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जाँच में पता चला कि आरोपित नासिर उर्फ काले बाबा नाम का शख्स मजार में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा था।

स्थानीय लोगों को गुरुवार सुबह उस पर संदेह हुआ तो वह कमरे में गए। वहाँ देखा कि एक महिला और युवक आपत्तिजनक स्थिति में शामिल थे। जिसका वीडियो भी बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों ने बताया कि आरोपित नासिर उर्फ़ काले बाबा महिलाओं को उपचार के नाम पर अपने पास बुलाता था और फिर उनके सफेद दाग या बच्चे न होने की समस्या का उपचार करने का दावा करता था। इसी की आड़ में वह महिलाओं से देह व्यापार भी करवाता आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *