अगर आपके पार्टनर की भी ऐसी है आवाज तो हो सकता है धोखेबाज

आवाज में जिसके दम होता है उस इंसान का व्यक्तित्व अपने आप निखर कर सामने आता है, ऐसे में कहा जाता है कि कई बार लोग आवाज पर ही मदहोश हो जाते हैं. ऐसे में कुछ खास जानने के लिए पुरुषों की आवाज पर एक स्टडी की गई है, जिसके नतीजे महिलाओं को हैरान कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं कई बार आवाज पर ही अपना दिल दे बैठती हैं, ऐसे में एक शोध के द्वारा पता चला है कि किसी की आवाज़ से उसके व्यक्तित्व के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है

दरअसल चीन में हुई एक शोध में कई अलग-अलग तरह के पुरुषों को चुना गया है और उन्ही पर टेस्ट किया गया. उन पुरुषों की आवाज पर शोध किया गया जो स्मोकिंग करते हैं और जो नहीं करते है. इस शोध में कई सारी खास बातें सामने निकलकर सामने आई हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे, ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस शोध से क्या जानकारी सामने निलकर आई है.

इस शोध में पाया गया है कि जिन पुरुषों की आवाज बारी होती है वो अपने पार्टनर के प्रति कम वफादार होते हैं और वो धोखा भी दे सकते हैं. दरअसल शोध में पाया गया है कि जिन पुरुषों की आवाज ऐसी होती है उनमें सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के स्तर के बारे में पता लगाया गया. शोध में पाया गया है कि जिनकी आवाज तेज और हल्की से कर्कश होती है उनकी तुलना में ठहराव वाली आवाज के पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर ज्यादा था. इसमें कहा गया है कि टेस्टोस्टेरोन से किसी व्यक्ति की खासियत और उसके व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है.

इसके साथ ही भारी आवाज वाले पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर ज्यादा होता है और इसलिए अक्सर महिलाएं ऐसे पुरुषो के प्रति जल्दी झुकाव महसूस करती हैं, इसके साथ ही इसमें ये भी कहा गया है कि जिन पुरूषों को ज्यादा टेस्टोस्टेरोन वाले पुरुषों के बच्चे स्वस्थ होते हैं. हालांकि जीवनसाथी के चुनाव के वक्त महिलाएं पुरुषों के आवाज से ज्यादा उसके व्यक्तित्व पर ज्यादा ध्यान देती है. पार्टनर के तौर पर वो ऐसे पुरूषों को चुनना पसंद करती हैं, जो घर के हर काम में उसका साथ दे सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *