रायपुर : वाहन चालक पद पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 9 नवम्बर को

रायपुर, 23 अक्टूबर 2020

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय एवं मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) कार्यालय इन्द्रावती भवन नया रायपुर में वाहन चालक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए लिखित परीक्षा 9 नवम्बर को आयोजित की गई है। लिखित परीक्षा सभी संभागीय मुख्यालय रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा में प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी।
वाहन चालक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के तहत नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 20 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक आमंत्रित किए गए थे। अभ्यर्थियों को उनके आवेदन पत्र में उल्लेखित डाक पते पर ऑफलाईन डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र 26 अक्टूबर से भेजा जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो नहीं है, उन अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना पासपोर्ट साईज का फोटो स्वःहस्ताक्षरित चस्पा कर निर्धारित परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करें।
अभ्यर्थियों को यह सलाह भी दी गई है कि प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्र में 9 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे तक अनिवार्यतः उपस्थित हो जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षा केन्द्र में बिना मास्क के प्रवेश ना करें। जिन अभ्यर्थियों को 4 नवम्बर तक प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होता है वे सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-8), मंत्रालय के दूरभाष नम्बर 0771-2510973 में सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *