पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, कई दिग्गजों की रैलियां

बिहार चुनाव में घात-प्रतिघात से लगभग सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशियों को जूझना पड़ रहा है. चुनाव के ऐन मौके पर बागी होकर चुनाव मैदान में कूदने वाले उम्मीदवारों ने पुराने समीकरण को ही बदल कर रख दिया है.

बिहार विधानसभा के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज थम जाएगा. प्रचार के आखिरी दिन कई रैलियों के इंतजाम किए गए हैं. आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता चुनावी रैली करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को दो जगहों पर चुनावी रैलियां करेंगे.

बिहार चुनाव में घात-प्रतिघात से लगभग सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशियों को जूझना पड़ रहा है. चुनाव के ऐन मौके पर बागी होकर चुनाव मैदान में कूदने वाले उम्मीदवारों ने पुराने समीकरण को ही बदल कर रख दिया है. अपनों के भीतरघात के कारण जीत की राह भी कठिन होने लगी है. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब होती जा रही वैसे-वैसे प्रत्याशी रूठे लोगों को मनाने में अपनी ताकत लगा रहे हैं, बागियों की वजह से विधानसभा का रास्ता मुश्किल होने लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *