ड्रग्स मामले में NCB ने इस फेमस टीवी एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने टेलीविजन अभिनेत्री प्रीतिका चौहान (Preetika Chauhan) और ड्रग पेडलर फैसल को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी. मादक पदार्थ के लिए एक सौदे के बारे जानकारी मिलने के बाद, एनसीबी-मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने शनिवार देर शाम मछुआरों के गांव वसोर्वा से दोनों को पकड़ा, और उनके पास से 99 ग्राम ‘मारिजुआना’ जब्त किया.

दोनों ने कथित तौर पर पास के वसोर्वा में रहने वाले एक शख्स दीपक राठौर से इसकी सोर्सिग की बात कबूली है

एनसीबी ने कहा कि उन्हें रविवार को रिमांड के लिए एक अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच चल रही है.

हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 30 साल की प्रीतिका चौहान (Preetika Chauhan) ने पिछले पांच सालों में सीआईडी, सावधान इंडिया और संकटमोचन महाबली हनुमान जैसे कई टीवी सीरियलों में काम किया है.

एक अन्य कार्रवाई में, एनसीबी अधिकारियों ने शनिवार देर शाम मस्जिद बंदर स्टेशन के पास एक तंजानियाई नागरिक को 4 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी ब्रूनो जॉन नगवाले से पूछताछ के बाद, वसोर्वा के एक परिसर में छापा मारा गया और 4.40 ग्राम ‘एक्सटसी’ और 1.88 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया. वसोर्वा के रोहित हीरे को भी गिरफ्तार किया गया और एक वाहन से 325 ग्राम ‘गांजा’, 32 ग्राम ‘चरस’ और 5 ग्राम मेथम्फेटामाइन के साथ 12,990 रुपये जब्त किए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *