सूरजपुर : ई-डिस्ट्रीक मिशन मोड़ परियोजना के अंतर्गत ई-डिस्ट्रीक मैंनेजर के रिक्त पद संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर 27 अक्टूबर 2020

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन पर सूरजपुर में ई-डिस्ट्रीक मिशन मोड़ परियोजना के अंतर्गत डिस्ट्रीक ई-गर्वनेस सोसाईटी (डीईजीएस) द्वारा ई-डिस्ट्रीक मैंनेजर के रिक्त पद संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर इच्छूक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र बंद लिफाफे में रजिस्टर्ड, स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही किया जा सकता हैं। लिफाफे के उपर ई- डिस्ट्रीक मैंनेजर के पद हेतु आवेदन लिखा होना चाहिए एवं आवेदन के साथ आवश्यक अहर्ताओं के सत्यापित प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। उक्त पद हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप, अहर्ताओं एवं शर्तों आदि का विस्तृत विवरण सूरजपुर जिले की वेबसाईट ेनतंरचनतण्हवअण्पद के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *