दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को एनसीबी ने दोबारा भेजा समन

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मैनेजर करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) को एनसीबी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक उन्हें दोबारा समन भेजा गया है।

इससे पहले 25 सितंबर को दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी के एसआईटी कार्यालय पहुंचीं थीं। उन्हें ड्रग्स मामले की जांच में शामिल होने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन देकर बुलाया था।
दीपिका से जब एनसीबी ने ड्रग्स चैट को लेकर पूछताछ तो दीपिका ने चैट को लेकर पहले मना कर दिया था लेकिन जब करिश्मा को उनके सामने बैठाकर पूछताछ की गई, तो काफी बहस के बाद उन्होंने कबूला की उन्हें चैट में ‘माल’ मंगाया था। जिसका मतलब सिगरेट होता है।
बता दें एनसीबी के हाथ कुछ वॉट्सऐप चैट लगी थीं। इस चैट में साफ तौर पर ‘D’ और ‘K’ लेटर्स सामने आए। देखा गया कि D, K से ‘माल’ यानी ड्रग्स की मांग कर रही हैं। बाद में पता चला कि D से दीपिका पादुकोण और K से उनकी मैनेजर करिश्मा इस चैट का हिस्सा थीं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई जारी है। इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीते दिनों एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया।

कुल मिलाकर इस केस में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत समेत ड्रग पैडलर जैद, बासित परिहार समेत अन्य लोगों शामिल हैं। इसमें रिया और सैमुअल को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *