सीएम भूपेश बघेल आज बस्तर को देंगे 562 करोड़ 77 लाख रु के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वो बस्तर संभाग को करोड़ों की सौगात देंगे हैं। सुबह साढ़े 11 बजे CM रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर के लालबाग मैदान में जीरम शहीद मेमोरियल भवन की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री जगदलपुर के सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

सीएम  बस्तर संभाग को 562 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात  देंगे। सीएम यहां 158 कार्यों का लोर्कापण और 224 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 82 हजार से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण भी किया जाएगा ।

बता दें कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर के लालबाग में झीरम शहीद मेमोरियल भवन की आधारशिला रखेंगे। यह स्मारक लगभग दो करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। बघेल बस्तर संभाग को 562 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इनमें 196 करोड़ 76 लाख रुपए से अधिक के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 360 करोड़ 89 लाख रुपए से अधिक के 224 विकास कार्यों के भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में बघेल 82 हजार 235 हितग्राहियों को 512 लाख रुपए से अधिक के हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री बस्तर संभाग के जिन कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे उनमें बस्तर जिले में 35 करोड़ 15 लाख रुपए के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 48 लाख से अधिक राशि के 31 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही दंतेवाड़ा के 161 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक के 140 विकास कार्यों का लोकार्पण और 107 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक के 125 कार्यों, कांकेर जिले के 69 करोड़ 33 लाख रुपए से अधिक के 33 कार्य, कोंडागांव जिले के 35 करोड़ 72 लाख रुपए से अधिक के 18 कार्य, सुकमा जिले के 39 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक के 15 कार्य और नारायणपुर जिले के 4 करोड़ 39 लाख रुपए से अधिक के एक विकास कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *