रायपुर : राजस्व मण्डल के नए भवन का निर्माण लगभग पूर्ण : 6 करोड़ 11 लाख की लागत से बनाया जा रहा है भवन

रायपुर, 28 अक्टूबर 2020

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व विभाग के अंतर्गत बिलासपुर में राजस्व मण्डल के निर्माणाधीन भवन का आज संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग ने निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बिलासपुर में पुराने राजस्व मण्डल कार्यालय के भवन के समीप ही 6 करोड़ 11 लाख की लागत से नये भवन का निर्माण किया जा रहा है। संभागायुक्त ने पूरे भवन का विस्तृत मुआयना किया। यहां बनाये गये तीन कोर्ट रूम, रिकार्ड रूम का जायजा लिया। कुर्सी, टेबल एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। दिव्यांगों की सुविधा की दृष्टि से भवन में निर्माण कार्य करने कहा।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज केसरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री विरेन्द्र लकड़ा एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *