शाम 5 बजे तक 46.29% मतदान, 71 सीटों पर डाले जा रहे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2020) के पहले चरण में 71 सीटों पर आज मतदान शुरू (Bihar Election Voting) हो गया है. 71 सीटों पर हो रहे चुनाव में 8 मंत्रियों समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा. देश में जारी कोरोना संकट के बीच हो रहे इस चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी की है. 71 सीटों पर मतदान के साथ ही 1066 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में बंद हो जाएगा. चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में पहले चरण (Bihar First Phase Election) के चुनाव में 2.14 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 1 करोड़ 12 लाख, 76 हजार 396 पुरुष, 1 करोड़ 01 लाख 29 हजार 101 महिला और 599 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं. पहले चरण के मतदान में 4 लाख 45 हजार 628 नये वोटर अपना वोट डालेंगे.

5 बजे तक 51.91 % मतदान
भागलपुर – 52.16
बांका – 53.04
मुंगेर – 43.64
लखीसराय – 55.44
शेखपुरा – 52.01
पटना – 51.02
भोजपुर – 47.77
बक्सर – 53.84
कैमूर – 55.95
रोहतास – 49.53
अरवल – 53.85
जहानाबाद – 50.99
औरंगाबाद – 49.90
गया – 54.71
नवादा – 52.34
जमुई – 57.41

दोपहर 3 बजे तक 46.29 % मतदान

भागलपुर – 45.41
बांका – 47.44
मुंगेर – 41.93
लखीसराय – 49.84
शेखपुरा – 41.67
पटना – 45.77
भोजपुर – 43.08
बक्सर – 48.92
कैमूर – 49.26
रोहतास – 43.79
अरवल – 42.43
जहानाबाद – 44.21
औरंगाबाद – 48.59
गया – 48.14
नवादा – 45.70
जमुई – 49.88

बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी. मंत्री जी कमल का फूल बने निशान का मास्क पहनकर वोट देने पहुंचे थे.

दोपहर 1 बजे तक कहां कितना मतदान 

भागलपुर – 34.34
बांका – 33.14
मुंगेर – 31. 84
लखीसराय – 40.16
शेखपुरा – 29.49
पटना – 34.74
भोजपुर – 32.15
बक्सर – 34.76
कैमूर – 34.75
रोहतास – 30.26
अरवल – 30.55
जहानाबाद – 32.32

औरंगाबाद – 33.32
गया – 32.90
नवादा – 38.08
जमुई – 31.37

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि उनका हर वोट राज्य को भय और भ्रष्टाचार से दूर करेगा तथा उसे विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा. उन्होंने ट्वीट किया, ‘बिहार के प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका हर वोट बिहार को भय और भ्रष्टाचार से दूर रख विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा.’

पहले चरण के मतदान के दौरान नवादा में BJP के पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वहीं सासाराम में भी काराकाट विधानसभा के उदयपुर गांव में मतदान करने आये एक अधेड़ की मौत मतदान केंद्र पर हो गई.

– हिसुआ विधानसभा के फुलमा गांव स्थित बूथ संख्या 258 पर भाजपा के पोलिंग एजेंट कृष्ण कुमार सिंह की हर्ट अटैक से मौत. परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार पोलिंग एजेंट के लिए बैठे हुए थे, अचानक सीने में दर्द हुआ. इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *