महिलाओं को रोमांटिक बनाने के आसान तरीके….

प्यार करने और खुश रहने के लिए मूड का रोमांटिक होना जरूरी माना जाता है। यही कारण है कि पति या प्रेमी अपनी पत्नी औऱ प्रेमिका को खुश और रोमांटिक करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन किसी भी रिश्ते में लंबे समय तक रहने के बाद या शादी के कई वर्ष बीतने के बाद एक समय ऐसा आता है जब रिश्तों से रोमांस गायब होने लगता है और जीवन में एक निरसता (staleness) आने लगती है।

प्रेमी तो अपनी प्रेमिका को लाल गुलाब,choklate और नयी ड्रेस दिलाकर उसका मूड रोमांटिक बना देता है लेकिन पति के लिए यह सोचना मुश्किल होता है कि आखिर वह ऐसा क्या करे कि उसकी पत्नी हमेशा खुश और रोमांटिक मूड में रहे। यदि आप भी इसी उलझन (confusion) में हैं तो आइये हम आपको पत्नी को रोमांटिक बनाने के बेहतर तरीकों के बारे में बताते हैं।

जब आप काफी समय तक घर से बाहर हों या दिनभर ऑफिस के बाद शाम को घर लौटे हों तो आप अपनी पत्नी या पार्टनर को बताएं कि आपने आज उसे पूरे दिन याद किया। जब आप लंच में कर रहे थे तो उसके हाथ के बने पराठे खाते समय आपको ऐसा महसूस हुआ कि काश इस समय तुम साथ होती। आप उम्मीद नहीं करेंगे कि आपकी प्यार भरी इन बातों को सुनकर आपकी पत्नी कितनी रोमांटिक हो जाएगी और आप पर अपना प्यार लुटाने लगेगी।

अगर आपको लगता है कि आपकी पत्नी या आपकी पार्टनर किसी वजह से उदास रहती है और आप उसके मूड को रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो आप शाम को घर लौटते समय उसके लिए लाल गुलाब और चॉकलेट ले आएं और उसकी आंखें बंद करके (closed eyes) धीरे से उसके हाथों में थमा दें। आपकी पार्टनर का मूड रोमांटिक होते एक क्षण भी नहीं लगेगा। इसके अलावा आप रात के खाने के लिए उसे बिना बताए बाहर ले जाकर भी सरप्राइज दे सकते हैं। पति द्वारा इस तरह की सरप्राइज मिलने पर ज्यादातर महिलाएं रोमांटिक हो जाती हैं।

वैसे तो आप अपनी पत्नी या पार्टनर से हमेशा बातें करते होंगे लेकिन उसे रोमांटिक मूड में लाने के लिए आपको कुछ अनोखा तरीका सोचना चाहिए। पत्नी को रोमांटिक बनाने के लिए जब बारिश हो या जब ठंडी हवा (cold wind) चले या जब मौसम सुहाना हो तो उसे खिड़की के पास ले जाएं और उसके माथे से बालों को हटाते हुए अपने जीवन में उसकी अहमियत बताएं। उसके हाथों और माथे को चूमें, उसे प्यार करें और बताएं तुम्हारे बिना मैं अपनी कल्पना भी नहीं कर सकता। लेकिन आपकी बातें वास्तविक होनी चाहिए और दिल से कही जानी चाहिए। इससे आपकी पत्नी पल भर में ही रोमांटिक हो जाएगी और आपको बांहों में भर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *