नई दिल्ली: सर्दियों ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है. अब सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा ठंडा रहने लगा है. सर्दियां आते ही लोगों पर भी इसका असर दिखना शुरू हो जाता है. सर्दियों में स्किन ड्राई होने लगती हैं और पानी ठंडा लगने लगता है. साथ ही सर्दियों में भूख भी ज्यादा लगने लगती है. इसके साथ ही सर्दियों में वॉडी की मेहनत कम हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि आप सर्दियों में अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखें. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप सर्दियों में भी फिट रह सकते हैं.
सर्दियों में डाइट- सर्दियों के मौसम में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. इस मौसम में शरीर में कई प्रकार की बीमारियां भी लगने का खतरा बना रहता है. ऐसे में इस मौसम में साबुत अनाज का सेवन करें. साथ ही फल और हरी सब्जियां भी खूब खाएं. फलों और सब्जियों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स सर्दियों में बीमारियों से लड़ने के लिए असरदार साबित होते हैं.
पानी- सर्दियां आते ही बाहर का मौसम ठंडा होने के कारण प्यास बहुत कम लगती हैं जिससे लोग कम पानी पीते हैं. लेकिन इस मौसम में आवश्यक मात्रा में पानी पीना चाहिए. वहीं, अगर आप इस मौसम में हर्बल-टी पीते हैं तो इससे एलडीएल कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल भी डाउन होता है
एक्सरसाइज- बॉडी को फिट रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज कीजिए. अगर आप जिम में जाकर एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो रोजाना वॉक पर जाएं. चलने से शरीर में गर्मी पैदा होती है और इससे खून का दौरा बढ़ता है. सर्दियों के मौसम में ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करना चाहिए.
