इंदौर : दो माह पहले हुई थी लव मैरिज,चाक़ू घोंपकर पति ने की पत्नी की हत्या

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां लॉकडाउन के दौरान एक युवक और युवती के बीच हुई दोस्ती के बाद अगस्त में दोनों ने शादी कर ली थी. इसके बाद अक्टूबर आते-आते दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. फिर मंगलवार रात को झगड़ा  इतना बढ़ गया कि पत्नी का क़त्ल कर पति खुद थाने में सरेंडर करने पहुंच गया.

दरअसल, यह घटना इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जावरा कंपाउंड से सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी का चाकू मार कर क़त्ल कर दिया. जानाकारी के अनुसार, पति ने कुत्ते की जंजीर से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया, किन्तु जब वो नाकाम रहा तो किचन से चाकू निकालकर 22 वर्षीय पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी पति खुद ही संयोगितागंज थाने पहुंच गया. अंशु के परिवार वाले उसके पति और ससुराल वालों पर आरोप लगा रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि पुलिस ससुराल वालों के दबाव में आकर उचित कार्रवाई नहीं कर रही है.

मूलतः कालिंदी गोल्ड में रहने वाली अंशु शादी के एक महीने पूर्व तक आरोपी पति हर्ष शर्मा की कंपनी में नौकरी करती थी. इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और अगस्त महीने में दोनों ने आर्य समाज के मंदिर में विवाह कर लिया. वो जावरा कंपाउंड में स्थित हर्ष शर्मा के घर में रहने लगी थी. वहीं, संयोगितागंज पुलिस ने मृतका के शव को पोस्मार्टम के लिए एम.वाय. हॉस्पिटल में पहुँचा दिया है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *