रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरवाही उपचुनाव के साथ-साथ मध्यप्रदेश उपचुनाव के प्रचार का मोर्चा भी संभाल रहे हैं. सीएम बघेल के प्रचार का दौर दूसरे दिन भी जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के जैतहरी अनूपपुर भी पहुंचे. वहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के पक्ष में माहौल बनाया. इस दौरान उनकी सभा में भारी संख्या में जनसमूह दिखाई पड़ा.चुनाव प्रचार के लिए जैतहरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के जीत का शत प्रतिशत दावा किया, उन्होंने कहा, जनता का उत्साह बता रहा है कि मध्यप्रदेश में आगामी 10 नवम्बर को दोबारा कांग्रेस सरकार की वापसी हो रही है. लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित है.
मरवाही में भी करेंगे जनसभा
सीएम भूपेश बघेल मरवाही में प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री बस्तीबगरा और दानीकुंडी में दो सभाएं करेंगे. इस दौरान मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव भी मौजूद रहेंगे.
