लोग अंडा अक्सर ब्रेकफास्ट के तौर पर खाते हैं और कुछ लोग इसे तीनों टाइम काना पंसद करते हैं. अंडे में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो आपकी सेहत का ना केवल ख्याल रखते हैं बल्कि उसे स्वस्थ भी बनाते हैं. ऐसे में अगर आप अंडे का साथ कुछ खास फूड को जोड़ते हैं तो आपका अंडा सुपर अंडा बन जाएगा औऱ आपकी सेहत को डबल फायदा होगा औऱ आपका वजन भी तेजी से घटेगा.
दरअसल अंडा को प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है, ऐसे में अघर आप अंडे के साथ कुछ खास चीजों के साथ बनाएं तो उसके पोषण डबल हो जाता है. कई बार लोगों को वजन कम करना एक मुश्किल काम लगता है, ऐसा इसलिए क्योंकि वह हेल्दी डाइट को फॉलो नहीं कर पाते हैं. इसलिए आज कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि इसे आप वेट लॉस के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं
ब्लैक बीन्स औऱ अंडा
ब्लैक बीन्स में फाइबर होता है, ऐसे में आप इसका सेवन करेंगे तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा औऱ ये आपका मेटापा घटाने में आपकी मदद करेगा. ऐसे में आप इसका नियमित तौर पर करते रहें, इससे आपकी पेट की चर्बी काफी हद तक कम हो जाती है. ऐसे में अंडों के साथ ब्लैक बीन्स को शामिल करें और देखें चमत्कार.
कोकोनट ऑयल
कोकोनट ऑयल आपके वजन को कम करने में काफी हद तक मददगार साबित होता है. आप हर दिन 2 चम्मच नारियल तेल का सेवन करें, इससे चर्बी घट जाती है और साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है. आप अंडा बनाने के लिए कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं.
शिमला मिर्च और अंडे
शिमला मिर्च हरी,लाल और पीला रंग की होती है, ऐसे में आप शिला को अपनी डाइट में शामिल करें ताकि इसका न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ जाए. दरअसल शिमला में विटामिन सी होता है, जिस वजह से वजन कम करने में ये मददगार साबित होता है. साथ ही, इसमें कैलोरी बर्न करने की भी क्षमता होती है. ऐसे में आप अंडा और शिमला को साथ में खाएं इससे आपको बहुत फायदे मिलेगा.
अंडा और काली मिर्च
आप सब्जी ही नहीं बल्कि कुछ मसालों की मदद से भी आप अपना वजन कम कर सकती हैं. ऐसे में आप अंडा बनाते वक्त काली मिर्च का सेवन करें ताकि आपका स्वाद बढ़ जाए और साथ ही आपका फैट भी कम हो जाए. यह आपकी कमर कम करने के साथ-साथ बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद कर सकता है.
