• विधायक कर्मा जी ने अपने प्रभार सेक्टर का किया धुँआधार प्रचार ।
• भूपेश सरकार की योजनाओं को बता कर मांगा कांग्रेस के पक्ष में वोट ।
दन्तेवाड़ा की लोकप्रिय विधायक देवती महेंद्र कर्मा जी मरवाही उपचुनाव में अपने धुंआधार प्रचार करते हुए । अपने सेक्टर क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में जा जा के कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन जुटा रही है । मरवाही विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. ध्रुव जी को विजयी दिलाने के विधायक कर्मा जी लगातार दौरा कार्यक्रम कर रही है । साथ मे पीसीसी महासचिव दीपक कर्मा जी एवं जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा जी ने भी ग्रामीणों से वोट मंगा । आज के अपने दौरा कार्यक्रम में विधायक कर्मा जी ने मझगाँव एवं मोहरा पंचायतों का दौरा किया । महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से मिले एवं उनकी समस्याओं को सुना । महिलाओं द्वारा ही पंचायत में निर्मित गयी मंदिर में पूजा अर्चना भी की एवं उन्हें आश्वस्थ किया कि इस मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए वो अपना योगदान जरूर देंगी । महिलाओं से रूबरू होते हुए विधायक कर्मा जी ने कहा कि वे स्वयं एक महिला विधायक है और महिलाओं की जरूरत को समझती है, उन्हें अपने वक्तव्य में कहा कि हमारी कांग्रेस की भूपेश सरकार में महिला उत्थान के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनकी जानकारी भी विधायक जी ने महिलाओं को दी । महिलाओं को स्व रोज़गार पैदा करने के तरीके भी विधायक जी ने बताए ।
मरवाही उपचुनाव में विधायक कर्मा जी के साथ मोर्चा संभालने पहुँचे पीसीसी महासचिव दीपक कर्मा जी भी भूपेश सरकार की योजनाओं को बताते हुए वोट की अपील की और कहा कि हमारी सरकार ने गिरौला पेंड्रा मरवाही को जिला बना कर विकास की सौगात दी है। नए जिला बनने से क्षेत्र का विकास होगा और आप सभी का भी विकास होगा । दीपक कर्मा जी ग्रामीणों से कहा कि मरवाही की जनता ने हमेशा से कांग्रेस परिवार का साथ दिया और आगे भी देते रहेंगे । दन्तेवाड़ा से विधायक जी के साथ ब्लॉकध्यक्ष बचेली सलीम उस्मानी, किरंदुल से तपन दास, कुमार झाड़ी,सरपंच संघ अध्यक्ष अनिल कर्मा, चिंटू, संतु कुंजाम, विज्जो राम, अशोक यादव, नहारु राम एवं राहुल महाजन उपचुनाव के दौरान मौजूद थे ।।
राहुल महाजन
जिला कांग्रेस कमिटी
दंतेवाड़ा ।
