रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में भिलाई के दिव्यांग पंजा कुश्ती खिलाड़ी श्री अमीत सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने स्वयं पुष्पगुच्छ से दिव्यांग पंजा कुश्ती खिलाड़ी का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। श्री सिंह ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किये गए हैं।
राज्यपाल ने दिव्यांग खिलाड़ी का पुष्पगुच्छ देकर उत्साहवर्धन किया
