भोपाल | (शशि कोन्हेर द्वारा)मध्यप्रदेश में चुनावी घमासान हर दिन तेज होता जा रहा है। ऐन ऐसे समय में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है | आयोग ने कमलनाथ का नाम स्टार प्रचारकों से हटा दिया है | आदर्श आचार संहिता के बार-बार उल्लंघन पर चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई की है | हालांकि, कमलनाथ इसके बाद भी मध्य प्रदेश उपचुनाव में प्रचार कर सकेंगे, लेकिन खर्चा पार्टी नहीं बल्कि प्रत्याशी देगा | बावजूद इसके कमलनाथ के सक्रिय रहने के आसार है |वहीं यह भी कहा जा रहा है कि उपचुनाव के दौरान कमलनाथ का स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नाम हटने का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है | यह भी कहा जा रहा है कि इसका सीधा असर कमलनाथ की रैली और रोड शो पर पड़ेगा | बताया जाता है कि एक चुनावी रैली में बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व कांग्रेसी नेता इमरती देवी पर कमलनाथ के बिगड़े बोल के चलते चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है |
स्टार प्रचारकों’ की लिस्ट से नाम हटाया , इमरती देवी के खिलाफ बोले गए बिगड़े बोल..कमलनाथ पर पड़े भारी
