हरियाणा में एक और लव जिहाद ? 21 दिनों से लापता है लड़की, परिवार वालों ने लगाए ये आरोप

चंडीगढ़: हरियाणा के रेवाड़ी से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के परिजनों का आरोप हैं कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई हैं और एक मुस्लिम व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को लेकर भाग गया है। आरोपी एक जेसीबी ड्राइवर है और लड़की पिछले 21 दिनों से गायब है।

लड़की के परिवार वालों का कहना है कि 11 अक्टूबर को उनकी नाबालिग बेटी को एक मुस्लिम शख्स बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराइ थी, किन्तु 21 दिन बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है। आरोपी व्यक्ति, लड़की के घर के पास ही नौकरी करता था। परिवार ने पुलिस पर मामले को लेकर लापरवाही करने के आरोप लगाए हैं।

हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि वे पूरी क्षमता के साथ लड़की की तलाश में लगे हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि हमें 11 अक्टूबर को एक नाबालिग लड़की के लापता होने की जानकारी मिली। उनके परिवार के लिए काम करने वाला एक लड़का भी गायब है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की को खोजने के लिए कई जगहों पर दबिश दी है। एक बार लड़की का पता लगाने के बाद, सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *