जानिए क्यों अंधेरे में सेक्स करना पसंद करते हैं मर्द

आपने कभी यह समझने की कोशिश की है कि मर्द लाइट ऑफ करके सेक्स करने को प्राथमिकता क्यों देते हैं?.

दरअसल उजाले में मर्द अपने शरीर को लेकर शर्मिंदगी का अनुभव करते हैं, खासकर पेट या तोंद के बारे में, लिहाजा उनकी सोच ये रहती है कि सेक्स के दौरान उनका पार्टनर उनके शरीर को ना देख सके. होम डाइट डिलिवरी सर्विस ‘डाइट शेफ’ की ओर से किए गए शोध में ये दावा किया गया है.

20 से 30 साल की उम्र के 1,077 ब्रिटिश पुरुषों के बीच किए गए सर्वे के मुताबिक उजाले में मर्दों के शरीर का कॉन्फिडेंस सबसे कम रहता है.

शोध में कहा गया है कि एक चौथाई मर्द लाइट ऑफ करके अंधेरे में सेक्स करने को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि वे अपने शरीर को लेकर असहज और शर्मिंदगी का अनुभव करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *