चुनाव मैदान में 8 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला…मरवाही में वोटिंग आज

पेंड्रा। मरवाही के लिए आज वोटिंग होगी। सुबह 8 बजे से  वोटिंग शुरू होगी। मरवाही के चुनाव  मैदान में 8 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला हो जाएगा। BJP से डॉ गंभीर सिंह और कांग्रेस से डॉ केके ध्रुव के बीच मुख्य मुकाबला है।

286 मतदान केंद्रों में 126 संवेदनशील और 4 बूथ अतिसंवेदनशील बनाए गए हैं।  मरवाही में कुल 1 लाख 91 हजार 4 मतदाता हैं।

मरवाही में मतदाताओं की संख्या-

पुरुष मतदाता 93 हजार 7 सौ 33
महिला मतदाता 97 हजार 2 सौ 67
सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *