सरकारी नौकरी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कई पदों निकली बंपर भर्ती

बालौदाबाजार। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। यहां बलौदाबाजार जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मेडिकल अफसर, स्टाफ नर्स समेत कई पदों बंपर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवारों को 20 नवंबर से पहले आवेदन करना होगा।

कार्यालय जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालौदाबाजार ने आवेदन मंगाए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार सभी नियुक्तियां संविदा आधार पर वित्तीय वर्ष के आधार पर 31 मार्च 2021 तक के लिए होगी। जो पूर्णत: अस्थायी एवं अस्थानातरणीय है।

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन के आवेदन का प्रारुप एवं विज्ञापन से संबंधित ​दिशा निर्देश कार्यालय के सूचना पटल पर एवं जिले के वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार का चयन कौशल परीक्षा और अंतिम चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार के जरिए होगा। भर्ती से संबंधित जानकारी को भली भांति पढ़ने के बाद ही उम्मीदवार आवेदन करें। अन्यथा आपका आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *