बिहार में अंतिम चरण का मतदान आज, मोदी-शाह ने की रिकॉर्ड मतदान करने की अपील

पटना: बिहार में तीसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है. अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा क्षेत्रों के वोटर्स विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं. पीएम मोदी ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने का आग्रह किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आरंभ हो चुकी है.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लोगों से लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनने का अनुरोध किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने का आग्रह किया है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘बिहार में तीसरे व अंतिम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि आप अपने मत अधिकार का उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। विशेषकर युवाओं से आवाहन करता हूँ कि बिहार में विकास और सुशासन को बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।’

बता दें कि जिन 78 सीटों पर आज मतदान हो रहा है, 2015 के चुनाव में जेडीयू ने इनमे से  23 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं आरजेडी ने  20 सीटें जीती थीं. 78 सीटों में भाजपा ने 20 सीटें हासिल की थीं. वहीं कांग्रेस ने इन्हीं 78 सीटों में 11 पर जीत हासिल की थी. 2015 के चुनाव में JDU राजद और कांग्रेस ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. नीतीश कुमार के लिए यह चुनाव 2015 के मुकाबले अधिक चुनौती वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *