कोरोना में ISRO की पहली लॉन्चिंग : PSLV-C49 रॉकेट से रडार इमेजिंग सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग, 9 विदेशी उपग्रह भी भेजे

इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) कुछ मिनटों में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से रडार इमेज‍िंग सैटेलाइट की लॉन्‍चिंग की। कोरोना काल में ISRO का यह पहला सैटेलाइट लॉन्च है। इसमें PSLV-C49 रॉकेट अपने साथ देश का रडार इमेजिंग सैटेलाइट EOS01 और 9 विदेशी सैटेलाइट्स भेजे गए।

EOS01 की क्या खासियत?
यह रडार इमेज‍िंग सैटेलाइट है। इसका सिंथेटिक अपरचर रडार बादलों के पार भी देख सकेगा। यह दिन-रात और हर मौसम में फोटो ले सकेगा। इससे आसमान से देश की सीमाओं पर नजर रखने में मदद मिलेगी। साथ ही एग्रीकल्चर-फॉरेस्ट्री, मिट्टी की नमी पता करने और डिजास्टर मैनेजमेंट में भी सपोर्ट करेगा।

लॉन्चिंग का LIVE टेलीकास्ट
आज की लॉन्चिंग सफल रही तो ISRO के विदेशी सैटलाइट भेजने का आंकड़ा 328 हो जाएगा। यह ISRO का 51वां मिशन होगा। ISRO ने अपनी वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक और ट्विटर पेज पर LIVE टेलीकास्ट शुरू कर दिया है।

विक्रम साराभाई स्पेस रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर एस सोमनाथ ने बताया था कि PSLV-C49 के बाद दिसंबर में PSLV-C50 लॉन्च करने की योजना है। एक लॉन्च के बाद दूसरे के लिए तैयारी करने में करीब 30 दिन का वक्त लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *