फेसबुक पर तारीफ कर युवती को प्यार के जाल में फंसाया….फिर रिश्तेदार के घर लेकर किया रेप और शादी से कर दिया इंकार

रायपुर  लव, सेक्स और धोखे का सिलसिला छत्तीसगढ़ में थमता नजर नहीं आ रहा है। नया मामला राजधानी रायपुर का है, जहां नौकरी पेशा युवती से पहले युवक ने इश्क लड़ाया, फिर शादी का झांसा देकर रेप कर दिया, शादी की बात जब युवती ने की तो उसके साथ रिश्ते तोड़ लिये। अब इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ राजधानी के सरस्वती नगर थाने में FIR दर्ज कर लिया गया है। युवक प्राइवेट जॉब करता है, जबकि लड़की राजनांदगांव कलेक्टरेट में संविदा पर काम करती है।

जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव की युवती की फेसबुक के जरिये रायपुर के रहने वाले अजय चौरे नाम के युवक से चार साल पहले दोस्ती हुई थी। साल 2016 से पहले लड़की युवक को नहीं जानती थी, लेकिन फेसबुक के जरिये दोनों की पहचान हुई। लड़की से दोस्ती करने के लिए युवक उसके हर पोस्ट पर उसकी जमकर तारीफ किया करता था, धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया।

दोनों फोन पर काफी देर-देर तक बातें करती थी। रायपुर का रहने वाला युवक युवती से मिलने के लिए बराबर राजनांदगांव भी जाता था। युवती भी रायपुर आती रही, इसी दौरान युवक ने युवती को अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाये। युवक से जब युवती ने उसके बाद शादी की बात की तो युवक शादी से मुकर गया। बाद में युवती को मालूम चला कि वो तो पहले से ही शादी शुदा है।

प्यार में धोखा और शादी नहीं करने के मामले में युवती ने अब रायपुर के सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। युवक की तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *