रायपुर : स्वर्गीय श्री हीरा सिंह मरकाम के दशगात्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भिजवाया श्रद्धांजलि संदेश और पागा वस्त्र

स्वर्गीय श्री मरकाम आदिवासियों की सशक्त आवाज रहे: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर, 07 नवम्बर 2020

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय श्री हीरासिंह  मरकाम के दशगात्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का श्रद्धांजलि संदेश एवं पागा वस्त्र लेकर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ग्राम तिवरता जिला कोरबा पहुंचे। श्री शर्मा ने श्रद्धांजलि संदेश स्वर्गीय हीरासिंह के सुपुत्र श्री तुलेश्वर मरकाम एवं परिवारजनों को सौंपा एवं पगडी रस्म एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने संदेश में स्वर्गीय श्री मरकाम को छत्तीसगढ़ एवं देश के आदिवासियों की सशक्त आवाज निरूपित करते हुए उनके निधन को समाज और स्वयं के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने कहा स्वर्गीय श्री हीरासिंह मरकाम एक श्रेष्ठ शिक्षक थे। पहले स्कूल और बाद में समाज के।

उन्होंने नब्बे के अंतिम दशक से स्वर्गीय श्री मरकाम के साथ कृषि, राजनीति और सामाजिक संवादों एवं कार्यक्रमो को याद किया। इस अवसर विधायक श्री मोहन मरकाम, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, श्री मनमोहन अग्रवाल, डॉ. के.एस. धुर्वे सहित कृषक बिरादरी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से आये गोन्डवाना पार्टी एवं समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *