Bihar Election 2020 Results : बिहार में महागठबंधन मारेगा बाजी या NDA की फिर बनेगी सरकार? परिणाम आज

बिहार में तीन चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी. गिनती होने के कुछ समय बाद (Bihar Election Result) ही शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे. राज्य में मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच है. सत्ताधारी JDU और BJP के अलावा NDA गठबंधन में जीतन राम मांझी की ‘हम’ और ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी की पार्टी VIP शामिल है. वहीं, महागठबंधन में RJD,कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी/लिबरेशन) यानी सीपीआई (ML) शामिल हैं.

बता दें कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी LJP ने NDA से अलग चुनाव लड़ा है. चुनाव से पहले हुए तमाम एग्जिट पोल्स (Exit Polls) के नतीजों को सभी माने तों बिहार में महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार और तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) मुख्यमंत्री बनते नजर आ रहे हैं. हालांकि यह सिर्फ अनुमान है और फाइनल नतीजे आने के बाद ही यह तय हो पाएगा.

3733 उम्मीदवारों की किस्तम EVM में कैद
बिहार में तीन चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 3733 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है. इन आंकड़ों में 371 महिलाएं शामिल हैं.

पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 28 अक्टूब को 71 सीटों पर वोट डाले गए. पहले चरण में कुल 1066 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें 114 महिला और 952 पुरुष शामिल थे.

दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को संपन्न हुआ. दूसरे फेज में 17 जिले की 94 सीटों पर वोटिंग हुई. इस चरण में 1464 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.

तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोटिंग
तीसरे यानी अंतिम चरण में 7 नवंबर को 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. अंतिम चरण के मतदान में 1204 उम्मीदवार मैदान में थे.

आपराधिक पृष्ठभूमि 1157 उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव
इस बार के चुनावों में आपराधिक पृष्ठभूमि के 1100 से अधिक उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. यह जानकारी चुनाव आयोग की तरफ से दी गई है. आयोग की तरफ से उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक तीन चरणों वाले चुनाव में कुल 1157 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले थे.

बहुमत का आंकड़ा 122
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है. एक्जिट पोल्स के अनुमान अगर सही साबित हुए तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं.

कोविड-19 में पहला चुनाव
कोरोना संकट के दौरान देश में पहला चुनाव संपन्न हुआ है. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने रैली, रोड शो और जनसंपर्क पर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे. इसे ध्यान में रखते हुए शुरुआत में सभी राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान अधिकतर सभाएं ऑनलाइन की गईं. हालांकि बाद में आयोग की गाइडलाइंस के हिसाब से कुछ सभाएं खुले मैदान में भी हुई. कई जगह से शिकायतें मिलीं कि आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं हो पाया. इसके चलते कई दल के नेता भी संक्रमित हुए. भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद राजीव प्रताप रुडी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन संक्रमित हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *