MP By-Elections Result 2020: कांग्रेस उम्‍मीदवार के समर्थकों ने किया हंगामा, बॉयकॉट,

Madhya Pradesh By-Elections Result: इंदौर में सांवेर सीट की मतगणना का बॉयकाट कांग्रेस उम्‍मीदवार प्रेमचंद्र गुड्डू के समर्थकों ने कुप्रबंधन और अनुचित व्‍यवहार का अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए किया. उनके बेटे और पार्टी के नेता अजीत बोरासी ने कहा कि ईवीएम की सील तोड़ी गई है. अधिकारी बीजेपी के दबाव में काम कर रहे हैं. हम कोर्ट जाएंगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी उम्‍मीदवार तुलसीराम सिलावट को 69099 वोट मिल चुके हैं, जबकि, कांग्रेस उम्‍मीदवार प्रेमचंद्र गुड्डू को 43802 वोट मिल चुके हैं. मतगणना के 10वें राउंड  के बाद सिलावट ने गुड्डू पर 18,341 वोटों की बढ़त बना ली थी

इंदौर में मतगणना के अंतिम नतीजों से पहले ही जीत के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता
इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा से पहले ही मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट की जीत के भरोसे की बुनियाद पर जोरदार जश्न मनाना शुरू कर दिया. मतगणना की शुरूआत से ही सिलावट अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू से आगे चल रहे थे. वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान सैकड़ों भाजपा कायर्कर्ता पार्टी के शहर कार्यालय पर उमड़े और सिलावट की जीत के समर्थन में नारेबाजी के साथ ढोल की थाप पर नृत्य करते दिखाई दिए.

 मतगणना के 10वें राउंड  के बाद सिलावट ने गुड्डू पर 18,341 वोटों की बढ़त बना ली
भाजपा कार्यालय के पास ही स्थित नेहरू स्टेडियम में मतगणना जारी रहने के दौरान सिलावट अपने दोनों हाथों की अंगुलियों से ‘‘विक्टरी साइन’’ बनाकर जीत का भरोसा जताते दिखाई दिए. निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के 10वें राउंड  के बाद सिलावट ने गुड्डू पर 18,341 वोटों की बढ़त बना ली थी.

मतगणना की धीमी गति को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार के चुनावी एजेंट ने आपत्ति दर्ज कराई
इस बीच, जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि मतगणना की धीमी गति को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू के चुनावी एजेंट की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है. उन्होंने बताया था, ” संबंधित रिटर्निंग अफसर ने इस आपत्ति का निराकरण कर दिया है.”

सांवेर सीट पर सिलावट और गुड्डू समेत कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीद जताई कि सांवेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को हुए मतदान का अंतिम परिणाम मंगलवार देर शाम तक घोषित कर दिया जाएगा. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट पर सिलावट और गुड्डू समेत कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे और कोरोना वायरस महामारी के बीच भी इस क्षेत्र के 2.70 लाख मतदाताओं में से 78 प्रतिशत ने मतदान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *