Diwali 2020: दिवाली की शॉपिंग करने से पहले अपनाएं ये टिप्स, कम बजट में होगी अच्छी खरीददारी

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन शुरु हो चुका है. कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है. दिवाली हिंदूओं का सबसे बड़ा त्योहार है. दिवाली के लिए लोग कई दिन पहले से ही शॉपिंग शुरू कर देते हैं. दिवाली में घर की सजावट का सामन, मिठाईयां और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट्स और कपड़े खरीदने होते हैं. ऐसे में काफी खर्चा आता है. तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने दा रहे हैं जिनकी मदद से आप इस फेस्टिव सीजन बजट में शॉपिंग कर सकते हैं. और आपके ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च होंगे. आइए जानते हैं

पहले से बना लें योजना- दिवाली की शॉपिंग के लिए जाने से पहले सामान की लिस्ट तैयार करें कि आपको किसके लिए, क्या और कितनी चीज़ खरीदनी है. सूची तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि इन चीज़ों को प्राथमिकता देते हुए लिखें, जिससे सही समय पर सही चीज़ खरीदी जा सके

शॉपिंग की जगह तय करें- शॉपिंग के लिए जाने से पहले आपको किस मार्केट में जाना है यह डिसाइड कर लें. ऐसी जगह चुनें जहां आपकी सारी जरूरतें पूरी हो जाएं. ऐसी मार्केट जाएं जहां सामान थोड़ा सस्ता मिलता हो.

फेस्टिवल सेल- दिवाली के समय पर बहुत से ब्रांड्स सेल शुरू कर देते हैं. ऐसे में दिवाली की शॉपिंग ऐसी जगहों से ही करें जहां आपको सेल पर सामान मिल रहा हो. सेल में सामान थोड़ा सस्ता और अच्छा मिल जाता है.

कार्ड नहीं कैश से करें पेमेंट- हमेशा नगद राशि का इस्तेमाल करें. क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग न करें, क्योंकि ज्यादा खरीददारी पर आपको कंपाउंड इंट्रेस्ट देना पड़ता है. साथ ही अगर किसी कारणवश खरीदे गए सामान को बदलना हो तो आपको नगदी वापस नहीं मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *