मरवाही की जीत पर सीएम भूपेश बघेल का कल होगा सम्मान

सीएम ने ट्वीट कर कहा, जनता ने इस परीक्षा को प्रचंड बहुमत से उत्तीर्ण किया

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने भावुक ट्वीट करते हुए कहा है कि मरवाही का उपचुनाव महज विधायक चुनने का चुनाव नहीं था, बल्कि यह मरवाही के साथ बीते 18 सालों तक हुए छल को जनता द्वारा लोकतांत्रिक जवाब देने की परीक्षा थी। सीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि मरवाही की जनता ने इस परीक्षा को प्रचंड बहुमत से उत्तीर्ण किया है। सीएम ने डॉ के.के ध्रुव को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।

वहीं एक अन्य ट्वीट में सीएम ने कहा कि मुझे हर्ष और गर्व हो रहा है, साथ में मैं भावुक भी हूं, लड़ाई कोई अकेले नहीं लड़ता सेना लड़ती है और सेना जीतती है। सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, गिरीश देवांगन और अटल श्रीवास्तव सहित पूरी टीम ने जो अथक मेहनत की है उन्हे भी श्रेय दिया है। सीएम ने सभी विधायकों का भी धन्यवाद किया है जो लगातार मरवाही में जुटे रहे।

मरवाही में कांग्रेस की बड़ी जीत पर कांग्रेस Cm भूपेश बघेल, मोहन मरकाम का सम्मान करेगी। यह सम्मान कार्यक्रम कल राजीव भवन में दोपहर 12 बजे होगा। बता दें कि मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह को हराया है । कांग्रेस प्रत्याशी 38132 वोट से चुनाव जीते हैं, उन्हे कुल 83372 मत मिले हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी को 45240 वोट मिले हैं।

मरवाही का उपचुनाव महज विधायक चुनने का चुनाव नहीं था बल्कि यह मरवाही के साथ बीते 18 सालों तक हुए छल को जनता द्वारा लोकतांत्रिक जवाब देने की परीक्षा थी।

मुझे खुशी है कि मरवाही की जनता ने इस परीक्षा को प्रचंड बहुमत से उत्तीर्ण किया है।

डॉ के. के ध्रुव जी को बधाई एवं शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *