स्थानीय युवाओं के लिए अच्छी खबर: 12 एवं 13 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प रायपुर में, 85 से अधिक पदों पर होगी भर्तियां

रायपुर 11 नवंबर 2020. उप संचालक ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 एवं 13 नवम्बर 2020 को रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में कार्यालयीन समय तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जायेगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेस, रायपुर द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, सुपरवाईजर, एकाउंटेंट, सिक्युरिटी गार्ड एवं डिलीवरी ब्वाय के लगभग 85 से अधिक पदों पर न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.ई. इलेक्ट्रिकल एवं टैली ई.आर.पी.-9 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जायेगी। इन पदों के लिए वेतनमान 8 से 10 हजार प्रतिमाह निर्धारित की गई है। उक्त पदों हेतु योग्य आवेदक 12 एवं 13 नवम्बर 2020 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर में कक्ष क्रमांक-5 में अपना बायोडाटा अथवा कार्यालय के प्लेसमेंट सेल की ईमल आई.डी raipurmodelcareercenter@gmail.com  पर भी समयावधि के भीतर भेज सकते है। बॉयोडाटा के आधार पर योग्य आवेदकों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगा। जिसकी सूचना नियोजक द्वारा सीधे आवेदकों को दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *