भाजपा मुख्यालय से पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन, जनता को दिया धन्यवाद

PM Narendra Modi Speech Live: बिहार विधानसभा NDA नीत भाजपा और जदयू सरकार बनाने वाली है. ऐसे में भाजपा मुख्यालय में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय के नारों के साथ की. इस दौरान लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता को धन्यवाद दिया

पीएम ने देश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महान पर्व को हम सभी ने मिलकर बहुत उत्साह से मनाया है. चुनाव भले ही कुछ सीटों कुछ क्षेत्रों में हुआ हों, लेकिन कल सुबह से देर रात तक पूरे देश की नजरें टीवी पर थीं, ट्विटर, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *