रायपुर 12 नवम्बर 2020
आज यहां मंत्रालय महानदी भवन परिसर में शहीद वीर नारायण श्रम अन्न दान दाल भात केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने दाल भात केन्द्र में निर्मित किए गए भोजन का आनंद लिया। दाल भात केन्द्र में आज दाल-भात, आलू मुनगे की सब्जी, टमाटर की चटनी बनायी गयी थी। केला और सेब भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वय श्री शिवकुमार डहरिया, श्री कवासी लखमा, विधायक धरसींवा श्रीमती अनिता शर्मा, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने केन्द्र में बनाए गए गरम भोजन का स्वाद लिया।
