कैसी रहेगी आपकी दिवाली शुभ या अशुभ, यहाँ जानिए राशिफल

मेष – आज आपके लिए चिंताकारी स्थिति बन रही है। ध्यान रहे खर्च की अधिकता न करें वरना इसको लेकर परेशान होंगे। आज कुछ चीजें आपके हाथ से निकलती लग रही हैं। लेकिन सब ठीक हो जाएगा। दिवाली आपके लिए शुभ संदेश लायी है।

वृषभ – आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आपकी शारीरिक स्थिति अच्‍छी होगी। मानसिक स्थिति बहुत अच्‍छी होगी। प्रेम और व्‍यावसायिक स्थिति अच्‍छी हो रही है।

मिथुन – आज राजसत्‍ता पक्ष का लाभ होगा और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है और प्रेम की स्थिति काफी सुधार की ओर है। आज स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा है।

कर्क – आज आपको भाग्‍यवश कुछ अच्‍छा मिलेगा। आज स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार भी बहुत जल्‍द अच्‍छा हो जाएगा। इसके अलावा धीरे-धीरे अच्‍छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं।

सिंह – आज थोड़ा जोखिम भरा दिन है। कोई नई शुरुआत न करें। जैसा चल रहा है चलने दें। आज बचाव पक्ष आपका मजबूत है। प्रेम और व्‍यापार भी सही चल रहा है। दिवाली आपके लिए शुभ संदेश लायी है।

कन्‍या – आज घर में कुछ का शुभता का प्रतीक दिख रहा है। इसी के साथ सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। आज भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा है।

तुला – आज आपकी स्थिति ठीक है। घर में कुछ उत्‍सव सा माहौल हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा है। आज आपको गृहकलह से बचना चाहिए। बाकी सारी चीजें ठीक चल रही हैं। दिवाली आपके लिए शुभ संदेश लायी है।

वृश्चिक – आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। इसके अलावा आपके प्रेम ठीक ठाक रहेगा। दिवाली आपके लिए शुभ नहीं है कृपया आपका ध्यान रखे।

धनु – आज आपके पास कहीं ना कहीं से रुपए आ रहे हैं। ध्यान रहे आज कहीं निवेश न करें। थोड़ा बचकर रहें। आज आर्थिक रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम,व्‍यापार भी अच्‍छा है।

मकर – आज आप सितारों की तरह छाए हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा हो गया है। आज प्रेम में बहुत समीपता आ रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप दिनों-दिन आगे जाएंगे। दिवाली आपके लिए शुभ संदेश लायी है।

कुंभ – आज आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शत्रु भी मित्रवत रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम,व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा चल रहा है। आज आपके लिए दिवाली अशुभ हो सकती है कोई बड़ा खतरा आपका इंतज़ार कर रहा है।

मीन – आज आप नए व्‍यावसाय की ओर जा रहे हैं। योजनाएं फलीभूत होती दिख रही हैं। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सबकुछ बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *