दिवाली पर लोंगेवाला में जवानों के बीच PM मोदी, कहा- ‘भारत की नीति समझाने की, आजमाया तो प्रचंड जवाब मिलेगा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके शौर्य को नमन करते हुए भारतवासी मजबूती से खड़े हैं. भारत आज सुरक्षित है, क्योंकि भारत के पास सुरक्षा लिए आप जैसे बेटे-बेटियां हैं. जब भी जरूरत पड़ी है, भारत ने दिखाया है कि उसके पास ताकत भी है और राजनैतिक इच्छा भी.

प्रधानमंत्री ने देश के दुश्‍मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत ‘प्रचंड जवाब’ देने में सक्षम है. उन्‍होंने कहा, ‘आज भारत की रणनीति साफ है, स्पष्ट है. आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है, लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश होती है तो, जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलता है.’

प्रधानमंत्री ने चीन का नाम लिये बिना उसकी उसकी विस्‍तारवादी सोच पर हमला बोला. उन्‍होंने कहा, ‘आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान है. विस्तारवाद एक तरह से मानसिक विकृति है और अठ्ठारहवीं शताब्दी की सोच को दर्शाती है. इस सोच के खिलाफ भी भारत प्रखर आवाज बन रहा है.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत आतंकियों को, आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मारता है. आज दुनिया जान रही है, समझ रही है कि ये देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है. भारत का ये रुतबा ये कद आपके पराक्रम के कारण ही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *