पूर्व BJP विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली…. मौके पर ही हो गयी मौत..

बुलंदशहर 14 नवंबर 2020। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता के बेटे ने बुलंदशहर में शनिवार की सुबह खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जेवर से तीन बार विधायक रह चुके होराम सिंह के बेटे महेश (30) के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनने के बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो महेश को मृत पाया।

उन्होंने कहा कि महेश का शव जमीन पर था और उसके पास बंदूक पड़ी हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक एम के उपाध्याय ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *