भाई दूज के दिन इस शुभ मुहूर्त में ही करें तिलक….

आज कार्तिक शुक्ल द्वितिया को भाई दूज का पर्व है। आप सभी को बता दें कि इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और इसी के साथ उसकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि, भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगना चाहिए इसी के साथ राहु काल में भाई को तिलक करने से बचना चाहिए। आइए आज हम आपको बताते हैं क्या है शुभ मुहूर्त।

भाई दूज: ज्योतिषियों के अनुसार भाई दूज के दिन टीका करने का शुभ मूहूर्त सोमवार, 16 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसका मतलब है कि भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए 2 घंटे 9 मिनट का शुभ मुहूर्त है। जी दरसल आज 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त में तिलक किया जा सकता है। आपको हम यह भी बता दें कि भाई दूज पर सुबह 7:30 बजे से राहु काल लग रहा है जो सुबह 9:00 बजे तक रहने वाला है। इस दिन बहनें सुबह स्नान करें और उसके बाद ईष्ट देव, भगवान विष्णु या गणेश की पूजा करें।

इसी के साथ भाई के हाथों में सिंदूर और चावल का लेप लगा ले और उस पर पान के पांच पत्ते, सुपारी और चांदी का सिक्का रख दें। अब अपने भाई के हाथ पर कलावा बांधकर जल उडेलते हुए भाई की दीर्घायु के लिए मंत्र पढ़े। ध्यान रहे कि आप भाई दूज पर भाई की आरती उतारते वक्त थाली में सिंदूर, फूल, चावल के दाने, सुपारी, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, नारियल, फूल माला, मिठाई, कलावा, दूब घास और केला जरूर रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *