जब सेक्स करने से कतराने लगे पत्नी तो अपनाएं ये तरीके, बन सकती है बात

शादीशुदा जीवन की धुरी सेक्स पर टिकी होती है, शादी के बाद तमाम विवादों के पीछे जो सबसे बड़ी वजह होती है वो है सेक्स. कभी पति तो कभी पत्नी के बीच तालमेल नहीं बन पाता और तमाम ऐसे लोग हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी नर्क बन गई है. हम आपको बताने जा रहे कुछ ऐसे तरीके जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करके आप इन झंझटों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.

1 – बातचीत : अक्सर ये देखा जाता है कि शादी के बाद पति पत्नी आपस में बातचीत करना कम देते हैं. बातचीत कम होने से तनाव बढ़ता है और रिश्तों में दरारे पैदा होने लगती हैं. अगर आपकी पत्नी सेक्स करने से कतरा रही है तो सबसे पहले आप उससे अच्छे से बातचीत करें हो सकता है कि कोई ऐसी वजह हो जो आपको न मालूम हो. बातचीत से बड़े बड़े मसले आसानी से सुलझ सकते हैं. जब आप बातचीत करोगे तो आपको पता चलेगा कि समस्या क्या है और दसी के मुताबिक आप उसका समाधान तलाश करें. ऐसा करने से आपकी शादीशुदा जिंदगी दोबारा अच्छी हो जाएगी.

2 – दें सरप्राइज : अक्सर ये देखा जाता है कि हर इंसान अपनी रूटीन जिंदगी से ऊब जाता है. कुछ ऐसा ही हाल सेक्स का भी है. अगर आप कुछ नया नहीं कर रहे हैं तो हो सकता है आपकी पत्नी आपके तौर तरीकों से बोर हो गई हो. और इसी वजह से सेक्स में रूचि न ले रही हो. कोशिश करें कि सप्ताह में किसी दिन आप उसे सरप्राइज दें, कहीं बाहर घुमाने ले जाएं और उसे उसकी मनपसंद की डिश खिलाएं. ऐसा करने से उसके मन में नई उमंग जागेगी. फिर जब आप घर आएं तो रोमांटिक अंदाज में उसे प्यार करें. पत्नी झट से राजी हो जाएगी.

3 – जगह और तरीकों में करते रहें बदलाव : सेक्स में अरूचि की एक वजह ये भी हो सकती है कि आप हमशा एक ही तरीका इस्तेमाल करते हों. अगर ऐसा करते हैं तो आज ही अपनी आदत बदल डालें. जब भी आप पत्नी से सेक्स करें तो सेक्स करने की अलग अलग पोजीशन को ट्राई करें. यही नहीं हो सके तो अलग अलग जगहों पर भी सेक्स करने का प्रयास करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपकी पतनी खुदबखुद तैयार हो जाएगी.

4 – लूब्रिकेंट का करें इस्तेमाल : अक्सर ऐसा होता है कि कुछ महिलाओं के शरीर में प्राकृतिक ल्यूब्रिकेंट कम मात्रा में बनता है. सेक्स करने के लिए ल्यूब्रिकेंट बहुत आवश्यक होता है, बिना ल्यूब्रिकेंट के सेक्स करने से महिलाओं को तकलीफ होती है और धीरे धीरे वो सेक्स से भगने लगती हैं. अगर आपके पार्टनर को भी ये समस्या है तो आप बाजार में मिलने वाले ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल कर अपने पार्टनर के साथ अच्छे से सेक्स इंज्वाय कर सकते हैं.

5 – एक्सपर्ट से लें सलाह : अगर तमाम तरीके इस्तेमाल करने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है तो आप दोनों किसी अच्छे सेक्स विशेषज्ञ से मिलकर उससे सलाह लें. हो सकता है आपकी समस्या का समाधान आसानी से निकल आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *