इंदिरा गांधी की जयंती पर आज CM भूपेश बघेल देंगे कई सौगात

देश के पहले महिला स्पेशल ‘दाई-दीदी क्लीनिक’ का करेंगे शुभारंभ

रायपुर। आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है और इस मौके पर रायपुर समेत प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह साढ़े 10 बजे देश की पहली महिला स्पेशल क्लीनिक ‘दाई-दीदी क्लीनिक’ का शुभारंभ करेंगे। जिसमें महिला डॉक्टर और स्टॉफ.. महिलाओं का निःशुल्क इलाज करेंगी।

प्रदेश के तीन बड़े शहरों रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर में इस क्लीनिक की शुरूआत की जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर इंदिरा गांधी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर में खनिज विकास निगम के नए कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5 से 6 बजे तक रायपुर में कृषि विश्वविद्यालय के पास चार एकड़ जमीन में साढ़े 17 करोड़ की लागत से बनने वाले टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण का भूमिपूजन भी करेंगे। इसके बाद खरोरा-तिल्दा मार्ग पर 555 हेक्टेयर में विकसित इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *