लव, धोखा और मर्डर…राजधानी एक्सप्रेस से शव ठिकाने, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी

नई दिल्ली:

नार्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. मॉडल टाउन इलाके के कारोबारी नीरज गुप्ता की हत्या उसके प्रेमिका के घर में कर दी गयी. उसके बाद शव के टुकड़े कर उसे राजधानी ट्रेन से गोवा और दिल्ली के बीच ले जाकर फेंक दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमिका 29 वर्षीय फैसल, फैसल की मां शाहीन नाज और मंगेतर जुबेर को गिरफ्तार किया है. यह पूरा घटनाक्रम दिल दहला देने वाला है. जिसे जानकर हर कोई सन्न रह जाएगा.

नॉर्थ वेस्ट जिले की पुलिस ने इस गुमशदगी और हत्या केस को सॉल्व किया है, जिसके पीछे आदर्श नगर थाने की पूरी टीम और स्पेशल स्टाफ तक लगा हुआ था. बताया जाता है कि 14 नवंबर को कारोबारी नीरज गुप्ता घर से किसी से मिलने के लिए गया था. लेकिन जब घर पर वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी ने आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि फैसल नाम की महिला जो नीरज गुप्ता के यहां पिछले 10 साल से काम करती थी, उसका नीरज गुप्ता से अवैध संबंध चल रहा था.

गहन पूछताछ में पता चला कि फैसल की शादी ज़ुबैर नाम के युवक से तय हो गई थी और वो नीरज गुप्ता से शादी करना चाहती थी, लेकिन नीरज गुप्ता पहले से ही शादी शुदा था इसलिए शादी नहीं कर सकता था. डीसीपी नॉर्थ ईस्ट की मानें तो फैसल ने नीरज गुप्ता को मिलने के लिए बुलाया था. जहां पर फैसल के साथ उसकी मा शहनाज और मंगेतर ज़ुबैर भी मौजूद था. जहां पर नीरज गुप्ता को जुबैर ने पहले तो ईंट मारी फिर उसकी हत्या कर दी.

लेकिन इससे आगे की पूरी कहानी हैरान करने वाली है. नीरज को मारने वाला जुबैर रेलवे में काम करता था, लिहाजा उसने निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के जाकर गोवा वाली ट्रेन में नीरज गुप्ता की लाश को रख दिया. पुलिस के अनुसार, नीरज की लाश के कई टुकड़े करके एक बैग में भरकर दिल्ली और गोवा के बीच जगह जगह फेंक दिया गया था. फिलहाल पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *