फतेहपुर में 7 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: कड़े कानून और पुलिस की सख्ती के बावजूद बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन देश के विभिन्न कोनों से दरिंदगी की ख़बरें आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आया है। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम जंगल से बकरी चराकर घर लौट रही सात साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय लड़के ने कथित रूप से दुष्कर्म किया.

बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से गुरुवार को बताया है कि बुधवार को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी 14 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार किये जाने की घटना प्रकाश में आई है.

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में रात में ही दुष्कर्म का केस दर्ज कर पीड़िता को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है. साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बच्ची के बहुत देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो वह जंगल में बेहोश हालत में मिली. उसके बाद उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया. फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *