इस दिसंबर कर रहे हैं अपने हनीमून की तैयारी, तो जानें कौन से डेस्टिनेशन्स आपके लिए होंगे बेहतरीन

आने वाले दिनों में कई सारे लोगों की शादियां होंगी, कोरोना की वजह से इस बार कई सारी लोगों की शादियां टाली जा चुकी हैं. हालांकि जिनकी शादी हो रही है वो चाह रहे हैं कि वो कुछ दिनों के लिए अपने पार्टनर के साथ आप-पास की कुछ जगहें घूम कर जाएं. जाहिर सी बात है लंबे समय से घर पर बैठकर हर कोई बोर हो जाता है और शादी के बाद पार्टनर के साथ स्पेशल वक्त हर कोई बिताना चाहता है. ऐसे में अगर आप भी कोई खास जगह तलाश कर रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ खास टिप्स

हर कोई अपनी शादी के बाद हनीमून पर जाने की प्लानिंग करता हैं, हनीमून के दौरान ऐसी जगह की जरूरत होती हैं जहां आप एक-दूसरे के साथ सुकून का समय बिता सकें. ऐसे में आज हम आपको कुछ खास जगहों की लिस्ट देंगे जहां पर आप अपने साथी के साथ एक लाजवाब समय बिता कर वापस आ सकेंगे.

1.कश्मीर
भारत और दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक कश्मीर में सर्दियों का मौसम बेहद खास होता है. कश्मीर में इन दिनों जमकर कर बर्फबारी हो रही है, ऐसे में जाहिर है कि जब ये हाल अभी है तो जरा सोचिए दिसंबर के महीने में क्या है. यहां की हर एक जगह बेहद दिलकश है और आप यहां पर स्‍पॉर्ट्स स्‍कीइंग और आइसिंग भी कर सकते हैं. साथ ही डल झील को आप कैसे भूल सकते हैं, ये आपको पलो को और खास बनाता है

2. जैसलमेर
अगर आपको बहुत अधिक ठंड वाली जगह नहीं पसंद है और आपके पास 3-4 दिनों का ही वक्त है तो ऐसे में आप जैसलमेर जा सकते हैं. यहां पर दिसंबर का मौसम सबसे खास और लाजवाब होता है. यहां पर रेगिस्तान में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं. साथ ही सफारी और कैंपिंग का मजा उठा सकते हैं. यहां के रेगिस्‍तान को पार्टनर के साथ एक्‍सप्‍लोर करने का मजा ही कुछ और है.

3. अंडमान
पिछले कुछ सालों में भारतीयों का झुकाव अंडमान की तरफ बहुत अधिक हुआ है, गोवा के बाद लोगों का दिल अंडमान के दिलकश बीचों पर जाता है. यहां पर यहां आप अपने पार्टनर के साथ बीच पर कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं, डूबते सूरज को देखने का मज़ा ले सकते हैं, साथ ही ही एशिया के सबसे खास बीचों का मजा ले सकते हैं.

4. गोवा
सबसे अधिक मशहूर और हर किसी का पंसदीदा, यह इंडियन कपल्स के बीच काफी पॉप्युलर हनीमून डेस्टिनेशन भी है. गोवा में नाइट लाइफ का मजा ही कुछ और है और अगर आप सी फूड के लवर हैं तो आपके लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. दिसंबर के मौसम में यहां की रौनक देखते ही बनती है, ऐसे में आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ कुछ खास वक्त बिताने जा सकते हैं.

5.केरल
केरल साउथ के सबसे सुंदर और आलिशान जगहों में से एक है, यहां ना केवल बीच हैं बल्कि घूमने के लिए और भी कई सारी चीजे हैं. बैकवॉटर, रेत से भरे शांत समुद्र तट, हरियाली, कोहरे से ढकी पहाड़ियां और इन जैसे अनेक जादुई अनुभव केरल में बिखरे पड़े हैं. केरल पहुंचने के बाद आपको मैदान, पहाड़, झील और हाउसबोट का एक परफेक्‍ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *