यूपी: बसपा प्रमुख मायावती के पिता का निधन, सीएम योगी ने फोन कर जताया दुख

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की मुखिया मायावती (Mayawati) के पिता का आज निधन हो गया. मायावती के पिता प्रभु दयाल की उम्र 95 साल थी. बताया जा रहा है कि मायावती के पिता का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा. राजनीतिक हस्तियों और बसपा ने निधन पर शोक व्यक्त किया है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने यूपी की पूर्व सीएम मायावती से फ़ोन पर भी वार्ता की. और गहरा शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने शोक संदेश जारी किया. इसमें बताया गया कि मायावती के पिता का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा. सतीश मिश्रा ने शोक संवेदनाएं भी प्रकट की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *