सर्दियों में खुद को सेहतमंद बनाने के लिए घर पर बनाएं खीरे और मटर का सूप, जानें इसकी रेसिपी

सर्दियां आ चुकी हैं ऐसे में इस दौरान आपको अपनी सेहत और डाइट का खास ख्याल देना चाहिए. सर्दियों में लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं और फिलहाल कोरोना के दौर में तो आपको कई सारी सावधानियां रखनी चाहिए ताकि आपकी सेहत अच्छी बने रहे. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल सूप जो आपकी सेहत का रखेगा खास ख्याल.

सर्दियों में हरी सब्जियां और फल खाना जितना फायदेमंद रहता है, उतना ही गुणकारी इनका सूप भी होता है. चूंकि सर्दियों में फ्रेश मटर की आवक बढ़ जाती है. ऐसे में खीरे के साथ इसका सूप बनाकर पीना शरीर के लिए फायदेमंद साबित होगा. तो चलिए जानते हैं कि घर पर आप कैसे इस सूप को बना सकते हैं, ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे और आप सर्दियों का लुफ्त उठा सकें.

आवश्यक सामग्री
1 खीरा
1 कप मटर
1 कप हरी प्याज कटी हुई
4 कप वेजिटेबल स्टॉक
2 टेबलस्पून दही
1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1 टीस्पून रेड चिली सॉस
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार

इसे बनाने की विधि:
1. इसे बनाने के लिए आप पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालें और गर्म करके रखें.

2. तेल के गर्म होते ही इसमें प्याज डालकर हल्का सा भूनें, इसके बाद प्याज के बाद खीरा और मटर डालकर नरम होने तक पकाएं.

3. इसके बाद वेजिटेबल स्टॉक डालकर उबाल आने तक पाएं.

4.जब सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएं तो काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर गैस बंद कर दें.

5.सूप के ठंडा होने के बाद इसे ग्राईंडर जार में डालकर पेस्ट बनाएं. बस तैयार है मटर-खीरे का सूप.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *